इस इंटरनेशनल कंपनी ने PayTM पर लगाया चोरी का आरोप...
ऑनलाइन पेमेंट करने वाली एप पेटीएम पर एक कंपनी ने ट्रेडमार्क चोरी का आरोप लगाया है। ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पे-पाल नाम की इस कंपनी ने आरोप लगाया है कि पेटीएम ने उसके जैसा ट्रेडमार्क इस्तेमाल किया है, जिससे ग्राहक भ्रमित हो रहे हैं।
ट्रेडमार्क चोरी का आरोप लगाते हुए पेटीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत में कहा गया है कि पेएटीएम ने हूबहू उसी के जैसा रंग डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर का व निशान का अपने ट्रेडामार्क में इस्तेमाल किया है। शिकायत में कहा गया है कि ऐसा ग्राहकों को भटकाने की कोशिश की गई है।
इस शिकायत के तर्ज पर पेटीएम कंपनी को एक नोटिस जारी किया है।
