आसुस जेनफोन 3 मैक्स भारत में हुआ लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस का नया फ्लैगशिप जेनफोन 3 मैक्स आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया एक 5.2 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन और दूसरे 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन वाला स्मार्टफोन। कीमत की बात करें, तो एक का 12,999 रुपए है, जबकि दूसरे स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपए रखी गई है।
यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे कंपनी के आउटलेट और ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट्स पर से खरीद सकते हैं।
आइए जानते हैं, इसके फीचर्स के बारे में-
-5.2 और 5.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है।
- 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टोकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है।
-3जीबी रैम
32जीबी स्टोरेज, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 किया जा सकता है।
-शानदार फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- 4100एमएएच का बैट्री बेकअप
