वोडा के बाद जियो को टक्कर देने आया आइडिया!
हाल ही में जियो को टक्कर देने के लिए ने अपना ‘डबल डाटा’ ऑफर लॉन्च किया है। इसी को देखादेखी अब आइडिया नेटवर्क ने भी जियो को टक्कर देने का मन बना लिया है।
आइडिया ने अपना नया प्रीपेड ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें आपको 148 रुपए और 348 रुपए का रिचार्ज करा कर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयल कॉलिंग मिलेगी।
क्या है 148 प्रीपेड प्लान-
इसमें आपको 148 का रिचार्ज कराना होगा, इसमें आपको आइडिया टू आइडिया लोकल व एसटीडी कॉल फ्री मिलेगी। इसी के साथ आपको 500एमबी डाटा भी दिया जाएगा। वहीं यदि आपके पास 4जी स्मार्टफोन है, तो 300एमबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा।
क्या है 348 प्रीपेड प्लान-
348 का रिचार्ज कराने पर आपको किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी वॉयल कॉल फ्री मिलेगा। इसी के साथ 50एमबी डेटा भी मिलेगा। वहीं यदि आपके पास 4जी स्मार्टफोन है, तो 1जीबी डेटा मिलेगा।
आपको बता दें, दोनों ही ऑफर में 28 दिन तक की वैलिडिटी है।
