उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या पहुँचकर किया भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे और भगवान राम की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया | ये श्रीराम प्रतिमा लकड़ी की बनी है और इसे कर्नाटक शैली में बनाया गया है | ये मूर्ति अभी तक बंगलुरु के म्यूजियम में रखी थी | वहां से इसे खरीद कर अयोध्या लाया गया है जहां के म्यूज़ियम में इसे रखा जाएगा | योगी ने कहा कि भगवान राम के नाम का रामायण सर्किट हो या दिवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन एक सोच का परिचायक है | आज देश बुलंदियों को इसलिए छू रहा है क्योंकि हमने अपने मूल्यों को तवज्जो दी है | अयोध्या की पहचान भगवान राम से है इसलिए हमने अपनी सरकार आने पर नगर निगम बनाने के साथ जनपद और भी अयोध्या करने का काम किया |

योगी ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान में रामायण का मंचन बन्द करवा दिया गया था, जिसको हमने शुरू करने का काम किया, दुनिया भर की रामलीलाओं को अयोध्या बुलाने का काम हमने 2 सालों से किया है, हमने अयोध्या की पहचान दुनिया के दिलाने का काम किया है | योगी ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी का पानी पीने योग्य हो, यहां का समग्र विकास हो इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है | उन्होंने कहा 'राम काज कीजे बिना, मोहे कहाँ बिश्राम' हमारी वृति राम की वृत्ति की तरह सकारात्मक वृति होना चाहिए, सबके मंगल की भावना जिसमे निहित होता हो, यही भारत का वास्तविक संदेश है | मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने मोदी सरकार को दोबारा मौका दिया है, इसके लिए मैं संतों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं | इस साल 2 बड़ी घटनाएं घटित हुईं | पहली कुम्भ और दूसरा मोदी जी की प्रचंड जीत | योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का काम मोदी जी ने किया तो वहीं कुम्भ को 193 देशों के लोगों की सहभागिता वाला अवसर बनाने का मौका भी इस साल मिला है |























