उत्तराखंड की वादियों में शादी का ऐलान कर सकते हैं विराट-अनुष्का!
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद उत्तराखंड की वादियों में छुट्टियां बिता रहे विराट कोहली ने अभिनेत्री अनुष्का के साथ गोल्फ के मैदान में नज़र आएं। दोनों नरेंद्र नगर के होटल आनंदाज में ठहरे और कॉन्टिनेंटल फूड का मजा उठाया।
यहां, विराट और अनुष्का सुहाने मौसम का जमकर मज़ा ले रहे हैं।
बताया जा रहा है दोनों मंगलवार को होटल से बाहर नहीं निकले। उन्होंने होटल स्टाफ से आसपास के इलाकों के बारे में जानकारी ली। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद दोनों गोल्फ मैदान में पहुँचे। वहाँ उन्होंने करीब आधे घंटे से ज्यादा वक्त बिताया। गोल्फ खेलने के बाद दोनों ने रेस्तरां में ही कान्टिनेंटल खाना पसंद किया, इस दौरान वे रेस्तरां में आए लोगों से भी मिले।
इसे भी पढ़ें- पुराने 500 और 1000 रुपए के 10 से ज्यादा नोट रखने पर, मिलेगी यह सजा...
सूत्रों के मुताबिक दोनों का रिलेशन रिश्ते में भी तब्दील हो सकता है। खबर है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी उनके पास होटल आनंदाज में पहुंच सकते हैं। कहीं ये दोनों शादी का ऐलान तो नहीं कर रहे? अगर ऐसा है तो साल 2016 का आखिरी दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए खास हो सकता है... क्योंकि अभी तक यही चर्चा थी कि विराट और अनुष्का यहां न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आए हुए हैं, लेकिन 29 दिसंबर को आनंदाज पहुंचने वाली हस्तियों अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का नाम जुड़ने से लोग कई तरह की बातें कर रह रहे हैं।
अनुष्का का परिवार पहले ही वहां मौजूद है, इससे प्रशंसकों की बेताबी बढ़ रही है। हालांकि, फिलहाल विराट का कोई भी पारिवारिक सदस्य अभी वहां मौजूद नहीं है। लेकिन जल्द ही उनके पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
