Headline

Kumbh 2019

फिल्म भारत का तीसरा पोस्टर आज सलमान खान ने शेयर किया, देखिये

Medhaj News 17 Apr 19,20:44:31 Entertainment

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म भारत की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म से सलमान खान के एक नहीं बल्कि दो पोस्टर सामने आ गई है। फिल्म के पहले पोस्टर में सलमान खान एक बुढ़े व्यक्ति के रूप में नजर आए थे और दूसरे पोस्टर में वह 20 साल के युवक के रुप में दिखे थे। अब इस फिल्म का तीसरा पोस्टर आज भाई जान ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है पोस्टर में कैटरीना कैफ का लुक दिखाई दे रहा है। तीसरे पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैटरीना कैफ के रोल का खुलासा किया है। सलमान ने पोस्टर को शेयर करते हुए काफी दिलचस्प कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा "...और फिर हमारी जिदगी में आईं मैडम सर।"।





भारत फिल्म के नए पोस्टर में सलमान खान और कटरीना कैफ दिखाई दे रहे हैं। कर्ली हेयर में कटरीना पोस्टर फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में 1970 लिखा है और नीचे की तरफ सलमान खान के साथ कई लोग नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्टर में कटरीना की इमेज देखकर ये अंदाज लगाया जा सकता है कि उनका रोल फिल्म में दमदार है। इस फिल्म का हर पोस्टर उनके किरदार के अलग-अलग पहलुओं को दर्शा रहा है। इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ ही दिशा पटानी और तबू ने भी काम किया है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और ये फिल्म इस साल 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा