Headline

Kumbh 2019

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग-3 की शूटिंग मुश्किल में

Medhaj News 10 Apr 19,17:46:51 Entertainment

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग-3 की शूटिंग मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है | मध्य प्रदेश के मांडू में चल रही शूटिंग पर मुसीबत के बादल हैं | 'दबंग 3' की टीम को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग(ASI) ने नोटिस भेजा है | ASI का आदेश है कि मांडू में स्थित जल महल में बनाए गए फिल्म के दो सेट हटा लिए जाएं | जारी किए नोटिस में एक शर्त ये भी है कि अगर फिल्ममेकर इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो शूटिंग कैंसल की जा सकती है | प्रोडक्शन हाउस को इस बारे में पहले ही बता दिया गया था | लेकिन उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया | अब नोटिस के मुताबिक फिल्म क्रू ने जल महल में सेट बनाकर प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1959 के नियमों का उल्लंघन किया है |





इसके अलावा दबंग-3 की टीम पर एक और आरोप है | वह ये कि उन्होंने नर्मदा नदी के पास मौजूद किले की प्राचीन मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है | चश्मदीद गवाह का कहना है कि किले से सेट हटाते हुए वहां एक प्राचीन मूर्ति को नुकसान पहुंचा | इस बारे में जब मध्यप्रदेश की सांस्कृति मंत्री विजय लक्ष्मी साधो से बात की गई तो उन्होंने कहा -जो भी हुआ वो गलत था | मैं जाकर खुद हालात का जायजा लूंगी | अगर उन लोगों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ भी गलत किया होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा