वेलेंटाइन डे पर अकेले नहीं है सलमान खान, मिला इनका साथ
Medhaj News 14 Feb 19,19:29:54 Entertainment
फैंस को जान कर खुशी होगी कि इस वेलेंटाइन डे के दिन बॉलीवुड के भाई जान यानि सलमान खान अकेले नहीं होंगे। बल्कि इस मौके पर वह अपनी पुरानी दोस्त कैटरीना कैफ के साथ भारत की शूटिंग में व्यस्त होंगे। वेलेंटाइन के दिन दोनों फिल्म भारत के लिए एक सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। दोनों एक्टर्स के साथ जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर और दिशा पाटनी भी होंगे। सलमान और कैटरीना हमेशा हर इवेंट में साथ दिखाई देते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी खुल कर स्वीकार नहीं किया मगर दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है।
सलमान की यह फिल्म भारत अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है जो कि कोरियाई फिल्म एन ओड टू माई फादर का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म का टीजर काफी पहले रिलीज हो चुका है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

