अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू से पीड़ित
Medhaj News 13 Feb 19,18:08:33 Entertainment
बॉलिवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। खांसी और सर्दी होने पर एक नियमित जांच के दौरान शबाना के फ्लू से पीड़ित होन की पुष्टि हुई। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।शबाना हालांकि इस खाली समय का उपयोग कर रही हैं। शबाना का कहना है कि मुझे बमुश्किल से आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलता हो। इसलिए यह मेरे लिए ब्रेक की तरह है।
उन्होंने कहा कि मैं अस्पताल में भर्ती हूं और मेरे स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर शबाना 2017 में नजर आई थीं देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। इस बीमारी ने पिछले हफ्ते ही 86 लोगों की जान गई थी, जिससे देशभर में एच1एन1 संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है। स्वाइन फ्लू इसके अलावा नौ हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं।

