Salman Birthday: रात फार्म हाउस में सेलिब्रेट किया बर्थडे, सुबह 11 बजे होंगे फैन्स के लिए लाइव!
बॉलीवुड के दंबग खान सुल्तान सलमान खान का जन्मदिन है। आज अपने सल्लू भाई 51 साल के हो गए हैं। सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान के जन्मदिन के मौके पर उनके लाखों फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- सलमान पर किया ट्रोल, तो फैंस के बीच फंस गई ट्विंकल
कल पूरी रात फैन्स उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाकर उनकी एक झलक के लिए खड़े रहे। हालांकि, सलमान कल रात अपने घर में नहीं थे, वह अपने फैमली और खास दोस्तों संग मुंबई के पनवेल फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे।
इस मौके पर सलमान ने एक नहीं बल्कि बीइंग ह्यूमेन नाम से कई केक काटे।
आपको बता दें, सलमान ने अपन जन्मदिन के मौके पर अपना एप लॉन्च किया है। जन्मदिन से पहले ही उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए वीडियो पोस्ट की थी। आज अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान 11 बजे इस एप पर फैन्स के लिए लाइव होंगे। यह उनका अपने फैन्स के लिए तोहफा है।
इसे भी पढ़ें- ‘ओके जानू’ का नया गाना रिलीज, ये बनेगा साल का सबसे रोमांटिक सॉन्ग!
सलमान हर साल अपने जन्मदिन पर अपने फैन्स के लिए खुद से जुड़ा एक तोहफा देते हैं। पिछले साल उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल खोला था, जिसका नाम उन्होंने ‘खान मार्केट’ रखा था। इस वेबसाइट से उनके फैन्स बीइंग ह्यूमन के प्रॉडक्ट्स खरीद सकते हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
