Kumbh 2019

क्यों दोगुना हो गया हवाई किराया पढ़ें ये रिपोर्ट

Medhaj News 14 Mar 19 , 06:01:39 Business & Economy

इथोपियन विमान दुर्घटना के बाद दुनियाभर के कई देशों ने बोइंग मैक्स विमानों पर रोक लगा दी है | भारत ने भी इन विमानों पर रोक लगाई है साथ ही बुधवार को बाहर से आने वाले बोइंग विमानों पर भी बैन लगा दिया गया है | सरकार के बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ानों पर रोक लगाने के बाद देश में हवाई किराए में तेज बढ़ोतरी हुई है | गुरुवार को देश के बड़े हवाई रूट्स पर किराये में दोगुने से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई है |





सफर से ठीक पहले हवाई टिकट लेने पर किराया मुंबई-बेंगलुरु, बेंगलुरु-मुंबई, चेन्नई-दिल्ली, दिल्ली-कोलकाता और मुंबई- चेन्नई जैसे अहम मार्गों पर पिछले साल 13 मार्च की तुलना में दोगुने से अधिक बढ़ गया है | किराया 5,671 से बढ़कर 20,329 हुआ-यात्रा.कॉम के आंकड़ों से पता चला है कि 14 मार्च को मुंबई-चेन्नई रूट पर टिकट की कीमतें बढ़कर 20,329 रुपये हो गई | पिछले साल 14 मार्च को यात्रा से ठीक पहले टिकट लेने पर किराया 5,671 रुपये था | इसके मुताबिक, 14 मार्च को मुंबई-दिल्ली मार्ग पर यात्रा से ठीक पहले टिकट लेने पर किराया 13,495 रुपये है, जिसमें पिछले साल 14 मार्च की तुलना में 137 फीसदी की वृद्धि हुई है | एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए ने साफ किया कि बोइंग 737 मैक्स विमानों को लेकर स्थिति साफ होने तक यह रोक जारी रहेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?