कम क्वालिफिकेशन के बावजूद आप विदेश में नौकरी प्राप्त कर सकते है
बचपन से विदेश जाने का सपना लगभग हर बच्चा देखता है | कहीं ना कहीं दिमाग में यह बात रहती है कि विदेश जाकर अच्छी कमाई हो सकती है | लेकिन साथ ही विदेश में नौकरी करने को लेकर यह धारणा भी है कि इसके लिए बहुत सारी पढ़ाई करनी पड़ती है | लेकिन वास्तविकता इससे जरा इतर है | अगर आप बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं या किसी वजह से आप अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके हैं, तो भी आपको विदेश में नौकरी के मौके मिल सकते हैं | कम क्वालिफिकेशन के बावजूद आप विदेश में नौकरी कैसे प्राप्त कर सकते हैं: टूरिज्म के क्षेत्र में: कई ऐसी विदेशी कंपनियां हैं जो टूरिज्म के लिए लोगों को रखती हैं | यहां भारतीयों की काफी मांग है | आप इनसे जुड़ सकते हैं और इनको टूर करा सकते हैं | ऐसे लोगों की भी मांग रहती है जो भारत में ही विदेशियों को घुमा सकें | कई ऐसी विदेशी कंपनियां हैं जो टूरिज्म के लिए लोगों को रखती हैं | यहां भारतीयों की काफी मांग है | आप इनसे जुड़ सकते हैं और इनको टूर करा सकते हैं | ऐसे लोगों की भी मांग रहती है जो भारत में ही विदेशियों को घुमा सकें |
कई विदेशी यूनिवर्सिटीज में हिन्दी की पढ़ाई भी होती है | खासतौर से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कई स्कूलों में हिन्दी की पढ़ाई मुख्य विषय के रूप में होती है | ऐसे में अगर आप अच्छी हिन्दी पढ़ा सकते हैं और अंग्रेजी में बात करने का हुनर भी जानते हैं तो आपको आसानी से नौकरी प्राप्त हो सकती है | जापान, मलेशिया, चीन और कई यूरोप के देशों में अंग्रेजी शिक्षकों की मांग बहुत ज्यादा है | अगर आपकी अंग्रेजी ठीक-ठाक है तो आप यहां आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं | विदेशी स्कूल और यूनिवर्सिटीज अच्छा वेतन देते हैं | अगर आप क्रिएटिव राइटिंग कर लेते हैं और लंबे शब्दों को छोटा करने का हुनर जानते हैं तो आपके पास विदेश में काम करने के बेशुमार मौके हैं | दुबई और अन्य खाड़ी देशों की कंपनियां विज्ञापन के लिए क्रिएटिव राइटर और डिजाइनर को हायर करती हैं | सबसे खास बात यह है इसके लिए डिग्री नहीं मांगी जाती, बल्कि यह देखा जाता है कि आपको काम की कितनी जानकारी है | विदेशी कंपनियां ऑफिस ब्वॉय, सफाई कर्मी और अन्य पदों पर भी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी देती हैं | इसके लिए भी अच्छा वेतन प्राप्त होता है |





