सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए रेलवे ने बंपर वैकेंसी निकाली हैं | भारतीय रेलवे ने 1.30 लाख पदों पर भर्तियों शुरू होने जा रही है | इससे जु़ड़ा नोटिफिकेशन 23 फरवरी से 1 मार्च वाले रोजगार समाचार में प्रकाशित होगा | इसके लिए रेलवे ने आधिकारिक तौर पर अधिसूचना भी जारी कर दी है | 1 लाख 30 हजार पदों के अलावा IRCTC में 50 पदों पर वैकेंसी निकली हैं | साथ ही नोर्थेर्न रेलवे में 275 पदों पर भी भर्ती होनी है | इस बार की भर्ती परीक्षा में पहली बार सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को आरक्षण मिलेगा | नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेरीज (NTPC) के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी से रजिस्टर कर सकते हैं | इस कैटेगरी में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कॉमर्शल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कॉमर्शल कम टिकट क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, स्टेशन मास्टर, कॉमर्शल अप्रैंटिस इत्यादि आते हैं | पैरामेडिकल कैटेगरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 मार्च से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे |
आवेदन शुरू होने की तारीख
एनटीपीसी के लिए- 28 फरवरी से
पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए- 4 मार्च 2019 से
मिनिस्टेरियल व आइसोलेटेड कैटेगरी के लिए- 8 मार्च से
लेवल-1 पदों के लिए- 12 मार्च, 2019 से



