बिग बॉस में खेसारी लाल यादव के साथ सलमान ने खाया लिट्टी चोखा
बिग बॉस के शो में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हो चुकी है। वे अब तक सीक्रेट रूम में मौजूद थे और घरवालों से अलग थे लेकिन अब वे बिग बॉस के घर में आधिकारिक तौर पर आ चुके हैं। खेसारी के एंट्री से पहले ही सलमान खान के साथ बिग बॉस के सेट पर 'बाला ' की स्टारकास्ट मौजूद थी। आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम ने खेसारी से सवाल किए। दरअसल 'बाला' टीम को बिग बॉस का एक्सपर्ट बनाया गया था और वे घर में जाने से पहले उनसे सवाल कर रहे थे।
खेसारी ने बताया कि उन्होंने किस तरह से दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचकर दिन काटे हैं। खेसारी ने बताया कि शादी होने के बाद भी दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ लिट्टी-चोखा का ठेला लगाकर गुजर-बसर करते थे। इसके अलावा वे गाने भी गाया करते थे।
Naye sadasya @khesari_yadav ka swagat kiya #Bala ki cast @ayushmannk, @yamigautam aur @bhumipednekar ne kuch iss tarah se! Dekhiye inhe on #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan aaj raat 9 baje. Anytime on @voot. @Vivo_India #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan
सलमान ने इसके बाद खेसारी को गले लगाया. इसके बाद सलमान और खेसारी ने लिट्टी चोखा खाया। इसी दौरान सवाल-जवाब के टास्क में खेसारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी को-स्टार के साथ दोस्ती से ज्यादा रिश्ता रखा है? इस पर खेसारी ने कहा कि उन्होंने कुछ एक्ट्रेस से राखी बंधवाई है।


