SBI 1 अक्टूबर 2019 से अपने सर्विस चार्ज में करने जा रहा है कई बदलाव
भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) 1 अक्टूबर 2019 से अपने सर्विस चार्ज में कई बदलाव करने जा रहा है | ऐसे में SBI में कैश जमा करना, कैश निकालना, चेक का इस्तेमाल, और ATM ट्रांजेक्शन से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए ग्राहकों से शुल्क लिया जाएगा | सर्विस चार्ज में बदलाव के बारे में बैंक ने अपनी वेबसाइट पर भी जानकारी दी है | अब बैंक की शाखा में महीने में 3 बार से ज्यादा कैश जमा करने पर हर बार आपको 56 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ेगा | SBI की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक 1 अक्टूबर के से 1 महीने में अपने खाते में केवल 3 बार ही कैश जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा |
यदि तीन बार से ज्यादा कैश जमा करते हैं तो हर ट्रांजेक्शन पर 56 रुपये तक देने पड़ेंगे | SBI के नए सर्कुलर के मुताबिक 1 अक्टूबर के बाद कोई भी चेक के बाउंस होने पर या किसी तकनीकी कारण से उसके वापस होने पर चेक जारी करने वाले पर 150 रुपये और इस पर 12 फीसदी GST मिला कर 168 रुपये चार्ज देना होगा | SBI ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) पर लगने वाले चार्ज को घटा दिया है | बैंक के सर्कुलर के अनुसार 1 अक्टूबर से बैंक शाखा में जाकर RTGS करना सस्ता हो जाएगा | 1 अक्टूबर से 2 से 5 लाख रुपये तक के RTGS पर 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का चार्ज लगेगा | 5 लाख रुपए से ज्यादा की RTGS पर 40 रुपये चार्ज देना होगा | फिलहाल 2 से 5 लाख रुपये तक के RTGS पर 25 रुपये और 5 लाख से ऊपर के आरटीजीएस पर 50 रुपये का चार्ज देना पड़ता है |





