दिल्ली में लागू हुआ odd even फार्मूला कटा चालान
राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोमवार से ऑड-इवन योजना (Odd-Even Scheme) शुरू हो गया है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने यह योजना 4 से 15 नवंबर तक के लिए लागू किया है। इसके तहत अगर आपी गाड़ी की नंबर प्लेट का आखिरी नंबर इवन यानी सम संख्या है जैसे कि 2,4,6,8 और 0 है तो आप अपने निजी वाहन 4, 6, 8, 10, 12 और 14 तारीख को सड़क पर चला सकेंगे। वहीं इसी तरह अगर आपकी गाड़ी का आखिरी नंबर ऑड यानी विषम संख्या है तो आप 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नवंबर को गाड़ी निकाल सकेंगे। ऑड-इवन योजना का सख्ती से पालन कराने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभागों की सैकड़ों टीमें तैनात की गई हैं। इस दौरान लगभग 400 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और असिस्टेंट ट्रैफिक इंस्पेक्टरों (एटीआई) को दो शिफ्ट में तैनात किया जाएगा।
इस तरह दिल्ली में ऑड-इवन योजना लागू होने के बाद आज सड़कों पर केवल इवन नंबर की गाड़ियां चलाने की अनुमति हैं। हालांकि इस बीच पुलिस ने यहां ITO के पास एक शख्स को ऑड नंबर की गाड़ी चलाते हुए पकड़ा और उसका चालान काटा। हालांकि उन शख्स का कहना है कि वह नोएडा में रहता है और इस नियम से अंजान था। उसने कहा मैं बीती रात काम से दिल्ली आया था. मुझे याद नहीं था कि दिल्ली में आज से ही ऑड-इवन योजना लागू हो रही है।


