Headline



हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निजी बस खाई में गिर गई

Medhaj News 20 Jun 19 , 06:01:39 India

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निजी बस खाई में गिर गई है | हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 घायलों को अब तक घटना स्थल से निकाला गया है | शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 60 लोग सवार थे | बस की छत पर भी लोग बैठे हुए थे | जानकारी के अनुसार, बंजार के भेउट मोड़ पर यह बस हादसा हुआ है | महावीर प्राइवेट बस सर्विस खाई में गिरी है | एसडीएम बंजार घटना स्थल पर पहुंचे हैं और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य मे जुटे हैं | फिलहाल, घायलों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है |

बस में करीब 40 से 50 लोग होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हैं। खाई से घायलों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अभी घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने पर फोकस किया जा रहा है।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?