दुनियाभर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर
रांची का प्रभात तारा मैदान एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को तैयार है | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां करीब 40 हजार लोगों के साथ योग करेंगे | पीएम आज रात 10.40 बजे रांची पहुंचेंगे | योग कार्यक्रम को लेकर मंच सजधज कर तैयार है | इस मंच पर पीएम के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुवर दास और केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक मौजूद रहेंगे | इस मेगा इवेंट को लेकर प्रशासन ने तमाम तरह के इंतजाम किये हैं | कार्यक्रमस्थल पर 40 से अधिक एलइडी लगाए गए हैं | कार्यक्रम में 40 हजार लोग पहुंचने वाले हैं | जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है | उनके लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है | कार्यक्रमस्थल में रात 3 बजे से 4 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी | सुरक्षा के लिए सौ से अधिक सीसीटीवी लगाये गये हैं | रैफ जवानों के अलावा मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्त की गई है | एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और जवान तैनात रहेंगे | रैफ, जैप, सैप के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे | प्रधानमंत्री के काफिले के चलते यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर वैकल्पिक रूट निर्धारित किये गये हैं |
21 जून को दुनियाभर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग जो योग का समर्थन करते हैं वे अलग-अलग तरीके से योग कर इस दिन को और भी खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं। ऐसे में योग दिवस से ठीक एक दिन पहले गीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने वालीं दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे भी नागपुर में योग करती नजर आयीं। ज्योति ने अपने योग ट्रेनर के साथ योग के अलग-अलग आसनों को बड़ी सरलता से किया और इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे। नागपुर के एक पार्क में ज्योति के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी योग करते नजर आए।
सदियों पुराने इस चरितार्थ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आयाम दे एक स्पेशल दिन के रूप में मनाने की घोषणा कर दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर के देशों में 21 जून को मनाया जाता है। 21 जून को योग दिवस मनाने का विचार सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने एक भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था। उन्होंने इस दिन योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि उत्तरी गोलार्ध में 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की।









