Kumbh 2019

अब हाथी और साइकिल साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 India

बीएसपी और एसपी साथ मिलकर 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी | जबकि दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई है | कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने को लेकर मायावती ने कहा कि उनकी कार्यशैली बीजेपी की तरह ही है | कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से हमे नुकसान होता क्योंकि उनका वोट हमारी पार्टी को नहीं मिलता है |





अब यूपी में एक नया रंग दिख रहा है | लाल और नीला आपस में मिल गया है | देखना ये होगा कि ये नया रंग जनता पर कितना चढ़ेगा | पूरे सूबे में इस नए रंग के पोस्टर, बैनर और झंडे दिखने लगे हैं | लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़, बरेली और गोरखपुर में भी इस नई दोस्ती, नए गठबंधन की चर्चा है | इन नए पोस्टरों पर बाबा साहेब अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया, दोनों की ही तस्वीरें हैं | इन पोस्टरों-बैनरों में जहां बीएसपी का नीला है तो वहीं एसपी का लाल रंग भी है | इस गठबंधन में बराबरी का बहुत ध्यान रखा गया है | इतना कि जहां सपा का झंडा है वहां बसपा का भी झंडा है और यहां अखिलेश जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं वो वहीं ''बहन जी'' जिंदाबाद के भी नारे लग रहे हैं | हाथी और साइकिल साथ-साथ हैं | पिछले 25 सालों में दोनों की पार्टियों ने जो वोटर कमाए हैं इस बार उनकी परख होगी |






    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ