Headline


पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का निधन

Medhaj News 25 May 19 , 06:01:39 India

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान का आज निधन हो गया | वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में उनका इलाज चल रहा था | स्व प्रेम सिंह का मुंबई में ही निधन हुआ | सीएम कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है | पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान नहीं रहे | उनके निधन की ख़बर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मुंबई के लिए रवाना हो गए | प्रेम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे | कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई रैफर किया गया था | वहां उनका इलाज चल रहा था | उन्होंने मुंबई में ही आख़िरी सांस ली | पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर उनके निधन की खबर दी है | पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के पिता के निघन पर शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति संवेदना जताई है | सीएम कमलनाथ ने अपना शोक संदेश ट्वीट किया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया