जानते है किस तारीख से शुरू होगा IPL 2020
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुम्बई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है. अधिकारी ने कहा, "मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुम्बई में होगा।"
मैच खेलने वाली कुछ टीमों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। इसका कारण यह है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज चल रही होगी और इसी तरह इंग्लैंड एवं श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा।
जानते है आईपीएल 2020 की नीलामी की कुछ खास बातें
IPL 2020 के लिए कोलकाता में हुए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और RCB की बीच कड़ी टक्कर चली, जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में उन्हे अपने साथ ले गई। इस ऑक्शन में 62 खिलाड़ी खरीदे गए। इस बार 5 महंगे खिलाड़ियों पर 61 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें पंजाब ने 19.25 करोड़ रुपये खर्च करके 2 खिलाड़ियों को अपने साथ किया। पैट कमिंस को KKR ने 15.5 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़, क्रिस मॉरिस को RCB ने 10 करोड़, पंजाब ने शेल्डन कॉटलेर को 8.5 करोड़, नॉथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 8.5 करोड़ और दिल्ली कैपिटल्स ने हेटमेयर को 7.75 करोड़ में खरीदा।








