“योगी आदित्यनाथ सबसे बड़ा आतंकवादी“: प्रजापति
21-9-2014 1.55AM IST
Medhaj News: “योगी आदित्यनाथ सबसे बड़ा आतंकवादी है. अगर गोरखनाथ मंदिर की तलाशी की जाए तो उसमे हथियारों और असलहों का जखीरा बरामद होगा.” ये बयान है उत्तर प्रदेश सपा सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का. एक विडियो में प्रजापति लोकल न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत में ये कहते दिखाई दे रहे हैं. उनका ये बयान योगी आदित्यनाथ के उस वक्तव्य की प्रतिक्रिया के तौर पर है, जिसमे योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जहाँ जहाँ योगी आदित्यनाथ नहीं पहुंचे वहीँ पर भाजपा की हार हुई है.
विडियो में प्रजापति कहते हैं “आदित्यनाथ झूठे हैं. क्या उन्होंने हमीरपुर में प्रचार नहीं किया? वहां बीजेपी क्यों हारी”?
वीडियो में प्रजापति ये भी कहते हैं कि “आदित्यनाथ साधू नहीं, एक फ्रॉड हैं. उन्होंने मुलायम सिंह के खिलाफ बुरा कहा तो पब्लिक ने उन्हें जवाब दे दिया.”