फेसबुक के दफ्तर में बम की सूचना मिलने के बाद खाली कराई इमारत

Medhaj News 12 Dec 18,23:17:40 World
facebook.jpg

सैन फ्रांसिस्क। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सैन फ्रांसिस्को स्थित दफ्तर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दफ्तर में बम की सूचना मिली। सूचना के बाद तुरंत खाली करवाया गया।

जानकारी के अनुसार सैन फ्रांसिस्को में मंगलवार शाम पांच बजे दफ्तर में बम होने की धमकी मिली जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी इमारत खाली करवाया गया। विस्फोटक-रोधी इकाइयों और स्निफर कुत्तों द्वारा मंगलवार को इमारत के निरीक्षण के बाद मेंलो पार्क पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

बम की धमकी के बाद फेसबुक के दफ्तर के अलावा आसपास की इमारतों को भी खाली करवा दिया गया। हालांकि, जांच के बाद जब कुछ नहीं मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मेंलो पार्क के अधिकारियों को न्यूयॉर्क पुलिस विभाग द्वारा बम के खतरे के बारे में सतर्क किया गया था।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"