इस लड़की ने माता-पिता से किया वन ईयर रिन्युएबल फोन लोन कॉन्ट्रैक्ट
डेली मेल’ के मुताबिक 10 वर्षीय यासमीन का अपने माता-पिता से किया ‘वन ईयर रिन्युएबल फोन लोन कॉन्ट्रैक्ट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके तहत यासमीन के स्कूल या टॉयलेट में फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। वह अपने माता-पिता के फोन को भी हाथ नहीं लगा सकेगी। कोई भी नया एप्लीकेशन डाउनलोड करने से पहले उसे माता-पिता की इजाजत लेनी पड़ेगी। यासमीन को रोज सुबह या फिर हफ्ते में छह बार कुरान की आयतें पढ़नी होंगी। परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने, खाना खाने या फिल्म देखने के दौरान वह दोस्तों को फोन नहीं कर सकेगी। फोन पर चैटिंग या गेम खेलने के चक्कर में स्कूल-ट्यूशन की छुट्टी करना भी उसे महंगा पड़ेगा। यही नहीं, यास्मीन महीने में सीमित इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर सकेगी। डाटा पैक खत्म होने पर वह रिचार्ज की जिद या कोशिश करती है तो उसका फोन छीन लिया जाएगा।
यासमीन को गैजेट्स बचपन से ही आकर्षित करते आए हैं। सात साल की उम्र में जब उसने ‘निनटेंडो स्विच गेम कंसोल’ की फरमाइश की तो माता-पिता ने साफ-सफाई में हाथ बंटाने की शर्त रख दी। यासमीन को कंसोल इस कदर चाहिए था कि उसने दो साल पूरे घर में झाड़ू-पोंछा किया। साथ ही कपड़े धोने में मां की मदद भी की।
फैक्ट्री के दरवाजे के ऊपर मिला 12 फीट लंबा अजगर , देखें VIDEO
माता-पिता ने वन ईयर रिन्युएबल फोन लोन कॉन्ट्रैक्ट’ में यह भी शर्त रखी है कि वह आईफोन को कभी पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं होने देगी, क्योंकि इससे बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। यही नहीं, उसे फोन तभी चार्ज करने की अनुमति होगी, जब उसकी बैटरी डिस्चार्ज होने की कगार पर पहुंच जाएगी।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




