अकेले घर से बाहर निकलना पड़ा महंगा, तालिबानियों ने सिर किया कलम
अफगानिस्तान की एक महिला को अकेले घर से बाहर निकलना काफी महंगा पड़ा, इसकी कीमत उस महिला ने अपनी जान दे कर चुकाई। जी हां, अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत के लत्ती इलाके से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- झटकाः लश्कर के छात्र संगठन को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन!
यहां एक महिला अपने पति के बिना अकेली घर से बाहर बाजार खरीदारी करने गई थी, उसका पति ईरान गया हुआ है। इस वजह से उसे अकेले बाहर निकलना पड़ा। उसे अकेला बाहर जाते देख कुछ हथियारबंद लोगों ने महिला पर हमाला कर उसका सिर काट दिया।
आपको बता दें, सर-ए-पुल प्रांत तालिबान के नियंत्रण क्षेत्र है। तालिबान के शासन में महिलाओं के अकेले घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। घर से बाहर निकलने पर हर समय उसके साथ एक करीबी व रिश्तेदार पुरुष का रहना जरुरी है। वहीं यहां कि महिलाओं को पढ़ने-लिखने व नौकरी करने की भी अनुमति नहीं है।
इसे भी पढ़ें- ..तो पाकिस्तान में नहीं बंद होगा 5000 का नोट!
