दोस्ती की लगातार पहल कर रहा पाक, नवाज ने सुषमा को लिखी चिट्ठी

मेधज न्यूज  |  World  |  29 Dec 16,17:12:52  |  

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान लगातार तरह-तरह कोशिशो में लगा है। पहले पाकिस्तान ने दोस्ती की पहल करते हुए 220 भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तहत रिहा किया था।

इसे भी पढ़ें- मजबूती के साथ सेंसेक्स 26,350 और निफ्टी 8100 के पार बंद!

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने सुषमा को जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

आपको बता दें, सुषमा पिछले कई दिनों से किडनी फेल की समस्या से जुझ रही हैं। उन्हें हाल ही में एम्स में भर्ती कराया गया था, 10 दिसंबर को वहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी कराया गया। यह ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक रहा।

इसे भी पढ़ें- अकेले घर से बाहर निकलना पड़ा महंगा, तालिबानियों ने सिर किया कलम