26 साल की शूट ने सफेद गेंद से ली दो हैट्रिक

Medhaj News 13 Sep 19,00:31:09 World

ऑस्ट्रेलिया (Australia) की तेज गेंदबाज मेगन शूट (Megan Schutt) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीसरे वनडे में हैट्रिक (Hat trick) लेकर इतिहास रच दिया | इसकी बदौलत वह लिमिटेड ओवर के क्रिकेट (वनडे व टी20) में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं | मेगन (24 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जिससे वह वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गईं | उनकी इस उपलब्धि से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को तीसरे वनडे में महज 180 रन पर समेट दिया |





26 साल की शूट ने पहली हैट्रिक पिछले साल मार्च में भारत के खिलाफ टी20 मैच में हासिल की थी | इसमें उन्होंने मुंबई में ब्रैबोर्न स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा को आउट किया था | बाद में 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (61) और कप्तान मेग लैनिंग (59) के अर्धशतकों से पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में बुधवार को मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त देकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की | शूट ने 9.3 ओवर तक कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था लेकिन उन्होंने अगली तीन गेंद में चिनेल हेनरी, करिश्मा रामहाराक और एफी फ्लेचर को आउट कर यह कारनामा किया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl