रूस के अंतरिक्षयात्री करेंगे स्पेसवॉक
रूस के दो अंतरिक्षयात्री मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़े सोयुज एमएस-09 अंतरिक्षयान के बाहरी कवच के छेद की जांच करने के लिए छह घंटों की स्पेसवॉक करेंगे। नासा ने कहा कि रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के ओलेग कोनोशेंको और सर्गेई प्रोकोप्येव सुबह 11 बजे ईएसटी (पूर्वी मानक समय) से अपनी स्पेसवॉक शुरू करेंगे। कोनोनेंके के करियर की यह चौथी जबकि प्रोकोप्येव की दूसरी स्पेसवॉक होगी। अगस्त के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रेशर लीक महसूस हुआ था जिसके बाद पता चला कि समस्या सोयुज में है | रिसाव के स्रोत को खोजने के कुछ घंटों के अंदर एक्सपेंडिशन 56 के क्रू ने छेद को सील कर दिया और स्टेशन पर तब से स्थिर दबाव बना हुआ है |
अब अंतरिक्ष यात्री कवच पर मौजूद कणों के नमूने लेंगे और इस पर एक नया थर्मल ब्लैंकेट लगाने से पहले इसकी डिजिटल तस्वीरें लेंगे | नासा ने कहा कि नमूने और तस्वीरें अतिरिक्त जानकारी प्रदान करेंगी जो दबाव रिसाव के कारणों की जांच में मददगार होंगी |
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




