ओडिशा में अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 से 8000 किमी है मारक क्षमता

Medhaj News 10 Dec 18,22:01:33 World

भारत में निर्मित परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्विपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सोमवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस मिसाइल का ये सातवां परीक्षण है। 5000 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल का यह परीक्षण ओडिशा के समुद्री तट पर किया गया।

अग्नि 5 की रेंज 5000 KM. से भी अधिक है। यानी अब अग्नि-5 की मिसाइल की जद में चीन, यूरोप और पाकिस्तान सब आ गए हैं। अग्नि 5 टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे एडवांस मिसाइल है, इसमें नेवीगेशन, गाइडेंस, वॉरहेड और इंजन की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इससे पहले अग्नि-5 का सफल परीक्षण सन 2012, दूसरा परीक्षण सन 2013, तीसरा 2015, चौथा 2016, पांचवां जनवरी 2018, छठा जून 2018 एवं सातवां सफल परीक्षण सोमवार को किया गया है।

वहीं अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन के बाद अब भारत पांचवां देश है जिसके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता है। यानी ये एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक 5000 किलोमीटर से ज्यादा की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइल है।

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच अग्नि-5 को हवा में छोड़ा गया। इससे पहले मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई थी। इस मिसाइल के परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अंतरिम परीक्षण परिषद (आईटीआर) से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी व वैज्ञानिक दल मौके पर मौजूद था।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: