चुनाव प्रचार में करोड़ो खर्च करके भी हिलेरी के हाथ लगी हार!

मेधज न्यूज  |  World  |  29 Dec 16,11:47:21  |  

8 नवंबर के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से मात खाने वाली हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव प्रचार में ट्रंप से दोगुना खर्च किया था।

सेंटर फॉर पब्लिक इंटिग्रिटी के सर्वे के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

सर्वे के अनुसार राष्ट्रपति पद के दोनों दावेदारों और उनके समर्थक समूहों ने प्रचार-प्रसार पर कुल 217 करोड़ डॉलर (14,800 करोड़ रूपये) खर्च किए थे। यह रिर्पोट संघीय चुनाव आयोग कर विभाग की जानकारी व अन्य रिर्पोर्ट्स के विश्लेषण के आधार पर बनाई गई है।

रिर्पोट के आधार पर ट्रंप और उनके समर्थक समूहों ने 40.9 करोड़ डॉलर (2,790 करोड़ रूपये ) व हिलेरी ने 75.9 करोड़ डॉलर (करीब 5,176 करोड़ रूपये) खर्च किए।

इसे भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार ‘काका’ की कुछ यूं थी दास्तां

चुनाव में ट्रंप को जहां करीब 6 करोड़ 30 लाख पॉपुलर वोट मिले वहीं हिलेरी को 6 करोड़ 58 लाख पॉपुलर वोट मिले थे। इसका सीधा मतलब निकाले तो एक वोट पाने के लिए ट्रंप ने लगभग 443 और हिलेरी ने 784 रूपये खर्च करने पड़े थे।

28 लाख से ज्यादा पॉपुलर वोट हासिल करने के बावजूद भी हिलेरी को 232 इलेक्टोरल वोट ही मिले थे। जबकि ट्रंप ने 306 इलेक्टोरल वोट हासिल कर राष्ट्रपति का पद जीत लिया था।

इस रिर्पोट में एक बात यह भी सामने आई कि सीनेटर बर्नी सैंडर्स इकलौती ऐसी दावेदार थी। जिन्होंने राजनीतिक कार्यवाही समितियों या अन्य किसी भी समर्थक समूहों से कोई आर्थिक मदद नही ली थी।

आपको बता दें, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ने आखिर तक कड़ी टक्कर दी थी।