Headline



Coronavirus: 250 भारतीय फंसे हैं चीन के संक्रमित शहर वुहान में, ऐसे आएंगे भारत वापस

Medhaj News 28 Jan 20,18:45:07 World

चीनी सरकार ने वुहान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए पूरे वुहान को यातायात के लिए बंद कर दिया है। लेकिन इस फैसले की वजह से लगभग 250 भारतीय वुहान शहर में फंस गए हैं। अब इस परिस्थिति में केंद्र सरकार ने इन भारतीयों को निकालने की कवायद शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों की वतन वापसी के लिए खाका तैयार कर लिया है।

एयर इंडिया के विशेष विमान से लाए जाएंगे भारतीय

विदेश मंत्रालय से मिल रही जानकारी के मुताबिक 250 भारतीयों को वुहान शहर से निकालने के लिए चीनी सरकार से बातचीत जारी है। इसके लिए एयर इंडिया के एक विशेष विमान को चीन भेजा जाएगा। हालांकि अभी तक चीनी सरकार ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं दी है।





उज्जैन में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध

इस बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक व्यक्ति को वुहान कोरोनावायरस संक्रमण की आशंका होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र 13 जनवरी को भारत लौटा था, जिसके बाद से मरीज की सर्दी खांसी और बुखार कम नहीं होने के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।

चीन में अब तक 106 की मौत

बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से अबतक 106 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसके 4 हजार 515 मामलों की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक 976 मरीजों की हालत गंभीर है। खतरे को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों ने अपने दफ्तर बंद कर दिए या स्टाफ को घर से ही काम करने को कह दिया है।

किस देश में कितने मामले

थाईलैंड में 7, दक्षिण कोरिया में 3, संयुक्त राज्य अमेरिका में 3, वियतनाम में 2, सिंगापुर में 4, मलेशिया में 3, नेपाल में 1, फ्रांस में 3, ऑस्ट्रेलिया में 4, श्रीलंका में 1 और कनाडा में 1 मामले की पुष्टि हुई है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ