प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर सलमान 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेंगे

Medhaj News 21 Feb 19,15:25:42 World

सऊदी अरब के शहजादे मोहम्‍मद बिन सलमान ने अपने देश की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है | उन्‍होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन पर किया है | सऊदी अरब ने आतंकवाद पर भारत का हर तरह से सहयोग करने का भरोसा भी दिया है | हालांकि, उसने पिछले सप्‍ताह जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का नाम तक नहीं लिया | इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बुधवार को भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया |





एनर्जी, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल, इन्फ्राट्रक्चर, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में ये इंवेस्टमेंट किए जाएंगे | विदेश मंत्रालय ने भी आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि की है | एम नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के प्रिंस के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए | इस दौरान नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में निवेश के लिए दोनों देशों ने आपसी सहमति पत्र पर भी हस्ताक्षर किए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!