...तो पाकिस्तान में नहीं बंद होगा 5000 का नोट!
भारत में नोटबंदी के फैसले के बाद कई देशों में भी नोटबंदी की मांग उठने लगी थी। पाकिस्तान में भी 5000 के सबसे बड़े नोट को बंद कराने की मांगे उठने लगी थी। लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने संसद के ऊपरी सदन की ओर से आ रही इस मांग को खारिज कर दिया गया है।
आपको बता दें, भारत में 8 नंवबर को 500 और 1000 रुपए का नोट बैन कर दिया गया था। इसकी को देखते हुए पाकिस्तान संसद के ऊपरी सदन ने भी 5000 के नोट बैन के प्रस्ताव को सामने रखा था।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन हादसा- कानपुर के पास पटरी से उतरे ट्रेन के 15 डिब्बे, 2 लोगों की मौत
हालांकि, वहां के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने 5000 रुपए के नोट को बंद करने का कोई फैसला नहीं लिया है।
उनका मानना है कि 5000 रुपए के नोट को बंद करने से व्यावसायिक गतिविधियों पर बुरा असर पडेगा और इस फैसले से लोगों को बड़ी असुविधा और चिंता बढ़ेगी।
