बैंक क्लर्क की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई
22-9-2014 10.45AM IST
Medhaj News: लखनऊ। बैंक क्लर्क की परीक्षा में रविवार को लखनऊ माडल इंस्टीट्यूट भसंडा मोहनलालगंज केंद्र पर दूसरे की परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
रविवार को चल रही परीक्षा के दौरान वैभव कुमार निवासी बिहार शरीफ जिला नालंदा को परीक्षा नियंत्रक रिषभ कपूर ने शक के आधार पर पकड़ लिया। सख्ती से पूछतांछ की गई तो वैभव ने बताया कि वह अपने दोस्त के भाई की जगह परीक्षा दे रहा है। उसके पास मौजूद प्रवेश पत्र की भी जांच की गई तो पाता चला कि वह स्कैन कर बनाया गया है। जिसके बाद नियंत्रक ने वहां तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाया और वैभव को उनके हवाले कर दिया। पुलिस वाले उसे लेकर थाने आए और पुछतांछ शुरु कर दी। वैभव ने बताया कि वह श्री राम मीना निवासी भुंडिया थाना खेड़ा जिला अल्वर राजस्थान की जगह परीक्षा देने आया था। उसने बताया कि श्री राम मीना का भाई शिबू उसके साथ ट्यूशन पढ़ाता है। उसने भाई की जगह परीक्षा देने के एवज में वैभव को दस हजार रुपए दिए थे। पुलिस ने परीक्षा नियंत्रक की तहरीर पर वैभव के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया।
विनय द्धिवेदी,
मेधज न्यूज़ सम्वान्दता, लखनऊ