उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा को झटका, सपा ने बाज़ी मारी
मेधज न्यूज़ का पूर्वाकलन सही यूपी में भाजपा के अच्छे दिन नहीं |
16-9-2014 12.25PM IST
Medhaj News: "मोदी लहर" और 'मुलायम' यानि मध्यमार्गी धारा के बीच की लड़ाई के
नतीजो से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव अपनी प्रतिष्ठा कामयाब होते दिख रहे है
| उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 11 में से 9 सीटों पर बढ़त लेकर सपा ने सबको चकित कर दिया |अमित शाह की ताजपोशी के बाद भाजपा की हालत उत्तर प्रदेश में अच्छी नहीं बन रही है|
रोहनिया, बिजनौर,निघसम,बहराइच, सहारनपुर, चरखारी समेत 9 सीटों पर सपा बढ़त बनाई हुई है
| ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटो पर भाजपा आगे है | बसपा के न लड़ने का फायदा सपा उठा रही है | माना जा रहा था कि बसपा के उत्तर प्रदेश के चुनावों में भाग न लेने का फायदा भाजपा को ही मिलेगा।
मेधज न्यूज के एडिटर इन चीफ अमरेश मिश्रा के अनुसार मुस्लिम ब्राह्मण समीकरण ही हिंदुस्तान की मध्यमार्गी राजनीति का आधार है. नतीजो से जाहिर है कि मेधाज न्यूज़ का पूर्वाकलन सही साबित हो रहा है |
गौरतलब है कि यूपी की 11, गुजरात की 9, राजस्थान की 4, असम की 3 पश्चिम बंगाल की 2, आन्ध्र प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ की एक - एक सीट पर उपचुनाव हो रहे है |