हॉकी में देश का मान बढ़ाने वाले ये खिलाड़ी पीएम मोदी से मांगेंगे नौकरी!
15 साल बाद जूनियर विश्व कप हॉकी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। इस दौरान टीम के खिलाड़ी पीएम मोदी ने नौकरी की मांग करेंगे। बता दें, रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जूनियर विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी थी। साथ ही उन्हें देश का अभिमान भी बताया था। ऐसे में ये सभी खिलाड़ी अपने जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए पीएम मोदी ने नौकरी की मांग करेंगे।
इसे भी पढ़े - “दंगल” आमिर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड! “पीके” से आगे निकली “दंगल”
खिलाड़ियों के लगता है कि, क्लब उन्हें नौकरी दिलाने में समर्थ नहीं है। ऐसे में हॉकी खिलाड़ी पीएम मोदी ने मुलाकात कर नौकरी की मांग करेंगे। बेल्जियम के खिलाफ विश्वकप फाइनल में गोल करने वाले पंजाब के गुरजंत सिंह ने कहा, हमने जीवन को सुरक्षित चाहते हैं। क्योंकि कई बार खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में जीवन यापन के लिए कुछ तो चाहिए। उन्होंने कहा कि, सरकार को उन्हें नौकरी देना चाहिए। लेकिन, हम 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर इस मुद्दे को उनके सामने रखेंगे।
इसे भी पढ़े - पीएम मोदी ने गुरू “अटल विहारी वायपेयी” को कुछ यूं दिया जन्मदिन का तोहफा! देखें वीडियो
फाइनल में गोल दागने वाले सिमरनजीत सिंह के मुताबिक, पंजाब सरकार ने उन्हें 25 लाख रूपए का पुरस्कार दिया। जोकि अच्छा है। लेकिन हम खिलाड़ियों को नौकरी चाहिए, जिससे हमारा जीवन सुरक्षित हो सके। क्योंकि जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है, तो उसका ख्याल रखने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने कहा, हमारा मकसद 2018 में होने वाले सीनियर विश्वकप को जीतना है।
