21 दिसंबर को दूसरी बार पिता बने अश्विन! पत्नी प्रीति ने छुपाए रखी खबर!

मेधज न्यूज़  |  Sports  |  27 Dec 16,11:25:58  |  

भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन दूसरी बार पिता बन गए हैं। अश्विन के घर नन्हें बच्चे की किलकारी 21 दिसंबर को ही गूंजी, लेकिन उनकी पत्नी प्रीति ने दुनिया के सामने यह राज 5 दिन बाद खोला। उन्होंने ट्विटर के जरिए यह खुशखबरी दी।

अश्विन की पत्नी प्रीति ने ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने जानबूझकर यह खबर पहले नहीं बताई, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उनके पति अश्विन की आईसीसी प्लेयर बनने की स्पॉटलाइट हट जाए।

बता दें, 21 दिसंबर को अश्विन की बीवी प्रीति ने एक कन्या को जन्म दिया है। इसके बाद 22 तारिख को अश्विन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।

गौरतलब है कि, इस साल अश्विन को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।