फिर साथ नजर आए लव बर्ड्स, श्रीलंका में विराट से मिलने पहुंची अनुष्का
विराट अनुष्का एक-दूसरे को समय देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वो चाहे अनुष्का की मूवी रिलीज हो या फिर विराट का कोई मैच... दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसके बाद टीम व विराट के लिए बधाईयों का तांता लग गया है। हर कोई उनको बधाईयां दे रहा है।
Virat Kohli and Anushka Sharma with coach Ravi Shastri along with Sri-Lankan fans earlier today ❤ #Virushka pic.twitter.com/cpnpssx7S8
— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) August 15, 2017
ऐसे मौके पर अनुष्का कैसे पीछे रहती... वो भी विराट की खुशियों को बढ़ाने के लिए पहुंच गई श्रीलंका। जी हां, दोनों इन दिनों श्रीलंका के कैंडी शहर में एक-साथ मौजूद हैं। इधर ही टीम इंडिया वनडे सीरीज की तैयारी के लिए ठहरी हुई है। मंगलवार को अनुष्का और विराट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों एक साथ दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर ‘विरुष्का’ नाम से वायरल हो रही है, जोकि विराट और अनुष्का के फैन क्लब ने शेयर की है।
आपको बता दें, श्रीलंका में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 20 अगस्त यानी कि रविवार से होगी।
