राजस्थान : तीन बटा चार के जनादेश से कांग्रेस को संजीवनी!
16-9-2014 2.50PM IST
Medhaj News: राजस्थान के उपचुनाव में घोषित नतीजो में भाजपा को करारा झटका लगा है | कुल चार सीटो में से कांग्रेस ने तीन सीट जीत ली है | इस अप्रत्याशित परिणामो में सुना जा रहा है कि राजस्थान की महारानी का जादू फीका पड़ रहा है | प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने जीत का श्रेय संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को दिया है |
सचिन पायलट ने कहा कि " प्रजातंत्र में जनता सबक सिखाना जानती है और भाजपा सरकार के झूठे वादों के खिलाफ अपना जबाब दिया है | भाजपा दोहरी जबान बोलती है | भाजपा ने भावनाए भड़काकर जनता को भरमाने के प्रयासों को इस जनादेश में नकार दिया गया है | ये जनता की जीत है |
जीत से उत्साहित पूर्व मंत्री और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा "हम पूरे जोश से संगठन को दोबारा खड़ा करेंगे | नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए हम पूरे जोश से काम करने के लिए तैयार हैं "|
सचिन पायलट के बयान से जाहिर है कि इस जीत ने संगठन के लिए संजीवनी का काम किया है |