फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही
फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) का ट्रेलर रिलीज हो गया है | करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक सिच्युएशनल कॉमेडी फिल्म है, जिमसें दो शादीशुदा जोड़ों के बीच जबरदस्त कंफ्यूजन हो गया है | ट्रेलर में कहानी है दो 'बत्राओं' की | पहली जोड़ी है करीना और अक्षय की, जो बच्चे के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नेचुरल तरीके से बेबी न हो पाने के कारण वो आईवीएफ का रुख करते हैं | दूसरी जोड़ी है कियारा और दिलजीत की, जिनका भी सरनेम बत्रा है और वो भी उसी आईवीएफ सेंटर पहुंचे हैं |
लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है, जब हॉस्पिटल की एक गलती से दोनों के स्पर्म बदल जाते हैं और दोनों मिसेज बत्रा प्रेग्नेंट हो जाती हैं | यूं तो फिल्म के चारों ही किरदार मजेदार हैं, लेकिन दिलजीत दोसांज एक दिलचस्प पंजाबी शख्स के किरदार में हैं और उनकी हर लाइन मजेदार है | ये फिल्म इसी साल 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है |























