Headline



मेधज द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

Medhaj News 23 Jan 20 , 06:01:40 Medhaj Corner

सामाजिक सरोकार की कड़ी में मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राईवेट लिमिटेड की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाता 23 जनवरी को।लगाया गया। आज बहुमूल्य दिन है आज वीर माँ भारती भक्त सुभाष चन्द्र बोस जयंती है महाराणा प्रताप पब्लिक इंटर कॉलेज,लखनऊ में सम्राट विक्रमादित्य रक्त दान शिविर लगाया गया | मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में खून की बढ़ती कमी को पूरा करने के लिए रक्तदाताओं को जागरूक करने के साथ उनका अहम योगदान हासिल करना है।





भारत मे 1200000 लाख यूनिट की जरूरत है जबकि 840000 यूनिट ही भारत मे है। जागरूकता के अभाव में रक्तदान के लिए अभी भी लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित के साथ तीमारदारों के लिए खून की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन जाती है। जरूरत पड़ने पर खून न मिलने से कई मरीजों की जान चली जाती है। लोगों में इस प्रवृति और भ्रांतियों को दूर करने के लिए सम्राट विक्रमादित्य रक्त दान शिविर के साथ मेधज टेक्नो कांसेप्ट प्राईवेट लिमिटेड ने बीड़ा उठाया है।







रक्तदान से पहले ये करें-

1. खाली पेट रक्तदान के लिए न आएं

2. रक्तदान से पहले पर्याप्त पेय पदार्थ और स्वल्पाहार लें

3. रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट आदि नशीली वस्तु का सेवन न करें





रक्तदान से खून की जांच के दौरान रक्तदाता के भीतर की पांच बीमारियों की मौजूदा स्थिति का पता चलता है। इसमें एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी और सी, वीडीआरएल और मलेरिया शामिल हैं। कई रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद खुद के भीतर पल रही बीमारियों का पता चलता है।




    Comments

    • Medhaj News
      Updated - 2020-01-23 15:31:38
      Commented by :Bhawana Maurya

      Wow, Such a noble cause by Medhaj Team.....Best wishes always!!


    • Load More

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...