मुरादाबाद में पुलिस ज़ुल्म
20-9-2014 11.00PM IST
Medhaj News: मुरादाबाद के थाना मझोला इलाक़े में पुलिस कर्मियों ने बैलगाडी में बालू रेता ले जा रहे एक युवक को इतने जबरदस्त तरीके से डंडा मारा की उसकी हालत ख़राब हो गई और वो व्यक्ति बेहोश हो गया| जिसके बाद गुस्साए लोगो ने वहा मौजूद पुलिस्कर्मियों से ही हाथापाई कर डाली और वहां से उन्हें भगा दिया| हंगामे और मारपीट की खबर पाकर पुलिस फ़ोर्स वहा पहुँचीऔर बेहोशी की हालत में व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया|
आरोप है की छोटी छोटी गाड़ियों से रेत डालने वालो से पुलिस कर्मी अवैध वसूली करते हैं और आज जब रोहताश नाम के व्यक्ति ने रिश्वत देने से मना किया तो पुलिस वालो ने उसकी ये हालत कर दी..