लखनऊ: पूर्व मंत्री से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

23 सितम्बर- 6.35PM
मेधज न्यूज़ : लालबाग थाना, कैसर बाग़ लखनऊ निवासी अभिषेक गुप्ता ने कल शाम करीब ४ बजे नशीले पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की|

युवक के भाई ने बताया की पूर्व मंत्री नटवरलाल गोयल के द्वारा शुक्रवार को फर्जी मुक़दमा दर्ज करवाया गया, जिसके चलते युवक को स्थानीय पुलिस बार बार परेशान कर रही थी|

युवक को पूर्व मंत्री द्वारा धमकियां भी दी जा रही थी| जिससे परेशान होकर युवक ने नशीले पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की| उसे आनन फानन में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|

अब उसकी हालत में सुधार है| शासन स्तर से हो रही हीला हवाली से जनता में रोष है|

Untitled Document