लव जिहाद : अंधे प्यार का गोरखधंधा

6-9-2014 8.11pm IST
Medhaj News:"काले बालों वाले यहूदी लड़के जिनके चेहरे से शैतानियत झलकती है, हमेशा हमारी बच्चियों को दूषित करने की ताक में रहते हैं. वे इस देश की धार्मिक संस्कृति को बर्बाद कर देना चाहते हैं.…हिटलर"

अपने मुख पत्र पाञ्चजन्य और ऑर्गनाइजर में आरएसएस ने लव जेहाद को आवरण कथा बनाया है. अंग्रेजी वाले अंक में एक सवाल खड़ा किया है कि लव जेहाद : रियलिटी ओर रहॅट्रिक यानी लव जेहाद सच्चाई या शब्दजाल। और हिंदी के अंक में पूछा है कि प्यार अँधा या गोरख धंधा।

निश्चित रूप से ये भय की राजनीति में शिकार हुए करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषय है. ये जानना जरुरी हो जाता है कि इस मायाजाल को रचने और हिन्दू , मुसलमान, सिख और ईसाई वर्गों को भरमाने की कोशिश के मायने क्या हैं? इसकी तफ्तीश में मेधज न्यूज टीम आपके सामने लाएगी एक श्रृंखला जिसमे होंगे वो खुलासे जो इस कपट कथा के अंतराष्ट्रीय, राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक और सामरिक आयाम की परतें खोलेंगे। आइये वैश्विक सन्दर्भ में भारत और भारतीयों की अस्मिता और स्वाभिमान से जुडी कुछ और घटनाओं की भी तफ्तीश करते हुए हम पहुंचेंगे वैश्विक कपट कथा की करतूत पर!!