Headline



Dhanteras 2018: सिर्फ 5 रुपए में बरसेगी आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा

Medhaj news 1 Nov 18,21:22:10 Lifestyle

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 5 नवंबर दिन सोमवार को है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन खरीदारी करने से घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही सालभर घर में खरीदी गईं चीजें शुभ फल देती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे 5 रुपए का ऐसा उपाय जिसे धनतेरस पर करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और उनकी कृपा आपके ऊपर बरसेगी |

पानी में डालते ही कमल जैसी खिल जाती है,हर्बल टी के स्वाद वाली फ्लोरा टी

अगर धनतेरस पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसाना चाहते हैं तो सिर्फ पांच रुपए का साबूत धनिया खरीद कर लाएं और उसे माता और धनवंतरी भगवान के चरणों में अर्पित कर दें | माना जाता है कि ऐसा करने से आपके ऊपर धन की वर्षा होगी | वहीं इस दिन सिर्फ 5 रुपए का मां लक्ष्मी का बताशा भी काफी असरदार रहेगा | बस धनतेरस पर बताशा खरीदें और मां को चढ़ाएं | फिर सच्चे दिल से दुआ मांगें, आपकी सब मुराद पूरी होंगी |

वहीं अगर अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं तो बस पांच रुपए के कुमकुम को लेकर मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें | साथ ही खुद भी लगाएं | कहा जाता है कि मां के कुमकुम में काफी ताकत होती है | इसे लगाने के बाद मां की कृपा आप के ऊपर बरसेगी | वहीं घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए मां लक्ष्मी के पदचिन्ह लाएं | पांच रुपए में आसानी से आपको ये पद चिन्ह मिल जाएंगे | धनतेरस पर इसे खरीदें और दिवाली पर इसे लगाएं | यह आपके सौभाग्य का दरवाजा खोल देगा |

7 बातें जो बनाएंगी हैप्पी और सिखाएंगी जीने का सलीका

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?