Headline

Kumbh 2019

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पहले चरण के तहत मतदान जारी

Medhaj News 11 Apr 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पहले चरण के तहत मतदान जारी है | दोनों राज्यों की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है | पश्चिम यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान के बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग के आरोप को चुनाव आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया है | पहले चरण के तहत आज यूपी की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर लोकसभा सीट पर वोटिंग चल रही है | जबकि उत्तराखंड की सभी पांच सीटों टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार पर मतदान चल रहा है |





उत्तराखंड में 1 बजे तक 41% वोटिंग हुई है | मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी बसपा उम्मीदवार हाजी याकूब कुरैशी ने दोपहर करीब 11:40 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया | इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा हाजी याकूब ने कहा कि इस चुनाव में पहले चरण की सभी आठ सीटों पर महागठबंधन का कब्जा होने जा रहा है और भाजपा पूरी तरह से साफ हो रही है | मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कम वोटिंग प्रतिशत पर उन्होंने कहा कि अधिकारी बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं | बागपत- 38% मुजफ्फरनगर- 36.98% मेरठ- 42.1% बिजनौर- 39.82% गौतमबुद्धनगर- 40.41%


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा