Headline



उत्तरप्रदेश: अंडे खाने की शर्त जीतने के चक्कर में 42 साल व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी

Medhaj News 5 Nov 19 , 06:01:39 India

उत्तरप्रदेश के जौनपुर में अंडे खाने की शर्त जीतने के चक्कर में 42 साल व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। शाहगंज कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि सुभाष ट्रैक्टर और कार चलवाने का काम करता था। वह बीबीगंज बाजार में अपने एक साथी के साथ अंडा खाने गया। इसी दौरान दोनों के बीच शर्त लग गई कि कौन कितने ज्यादा अंडे खा सकता है। शर्त में तय हुआ कि 50 अंडे और एक बोतल शराब पीने पर 2 हजार रुपए देने होंगे। सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गया, लेकिन जैसे ही उसने 42वां अंडा खाया, वह बेहोश होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का दावा है, सुभाष की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। सुभाष ने इसी साल दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर बेटे की चाहत में उसने 9 माह पहले ही दूसरी शादी की थी।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?