वाराणसी भी जहरीली धुंध की चपेट में, देवी देवताओं को भी पहनाया गया मास्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) भी जहरीली धुंध (Smog) की चपेट में है | वाराणसी में वायु प्रदूषण (Air Pollution) खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है कि अब भगवान को भी मास्क पहनना पड़ रहा है | ये कोई सुनी सुनाई बात नहीं, बल्कि हकीकत है | धर्म नगरी में अब भगवान भी वायु प्रदूषण की चपेट में आ गए हैं | दरअसल दिवाली (Diwali) के बाद से दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में वायु प्रदूषण का कहर जारी है | प्रदूषण और स्मॉग की जद में अब धर्म नगरी वाराणसी भी आ चुकी है | यहां पीएम 2.5 का इंडेक्स 500 के करीब पहुंच चुका है | इसे देखते हुए काशीवासी प्रदूषित वातावरण से बचने के लिए खुद तो मास्क लगा रहे हैं | दरअसल ये मान्यता है कि गर्मी में चंदन का लेप तो ठंड में साल भगवान को अर्पित की जाती है, ताकि ठंड और गर्मी का प्रकोप भगवान को ज्यादा न होने दें |
वाराणसी में पर्यावरण की भयावह स्थिति को देखने हुए यहां के सिगरा स्थित मंदिर में पुजारी हरीश मिश्रा और भक्तों ने बाबा भोलेनाथ, देवी दुर्गा और काली माता समेत साईं बाबा का पूजन कर उन्हें मास्क पहनाया | भगवान को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए अपनाए गए इस कदम से लोग चकित हैं | स्मॉग की चादर ने वाराणसी को लगातार अपने घेरे में ले रखा है, जिससे यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है | यही वजह है कि अब जनता भगवान के शरण में जा रही है | लेकिन भगवन को खुद इस जहरीले धुंध से बचाने के लिए भक्त उन्हें मास्क पहना रहे हैं |

