Kumbh 2019

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है

Medhaj News 12 Mar 19 , 06:01:39 India

सेना ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराने की पुष्टि की है | पुलवामा के त्राल में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया जिसमें एक आतंकी मुदस्सिर अहमद भी है जिसे पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है | सेना ने जानकारी दी कि पुलवामा हमले के बाद कुल 18 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें से 8 पाकिस्तान के रहने वाले हैं | पिछले 70 दिनों में कुल 44 आतंकवादी मारे जा चुके हैं | सेना ने साफ कह दिया है कि वह यहीं नहीं रुकने वाली है, जैश को खत्म करने तक भारतीय सेना ऑपरेशन जारी रखेगी |





पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के लिए मुदस्सिर ने ही आईडी प्लांट किया था | इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर कई आतंकी मार गिराए थे | 24 साल का मुदस्सिर एक साल पहले जैश में शामिल हुआ था | इससे पहले वह जैश का ओवरग्राउंड वर्कर था | जांच एजेंसियों की मानें तो मुदस्सिर ने आतंकी कामरान के साथ मिलकर पुलवामा हमले के लिए एक आईडी किट बनाई थी | ये किट खास तरह से गाड़ी के ज़रिए आत्मघाती हमला करने के लिए बनाई गई थी | सुरक्षाबलों ने कामरान को पुलवामा हमले के तुरंत बाद ही मार गिराया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?