नापाक को पाक जवाब-4 मरे
राजोरी सेक्टर में पाकिस्तान के सीज फायर उल्लंघन और लांस नायक के अमर शहीद होने से भारत की सेना गुस्से में है और उसका जवाब पाकिस्तान की नापाक चौकी को उड़ा कर लिया , इसमे पाकिस्तान के 4 जवान की मौत हो गई, पिछले कई साल से पाकिस्तान परेशान है क्योंकि भारत की सटीकता और आक्रामकता से उसे बड़ी मात्रा में हानि हुई है उसका श्रेय भारतीय वैज्ञानिकों को जाता है। सटीकता से गोला बारूद की खपत कम होने लगी |
वही अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर शाम बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन होता है। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक पूरे जोश के साथ आक्रामक मुद्रा में परेड करते हैं। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानी सैनिक का ये जोश उसपर भारी पड़ गया। दरअसल, परेड के दौरान पाकिस्तानी सैनिक लड़खड़ा गया और उसकी पगड़ी सिर से निकल कर गिर पड़ी। जिसके बाद पास में खड़े दूसरे सैनिक ने उसे किसी तरह संभाला और गिरने से बचाया।

